Rajasthan Funny Viral Video: राजस्थान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में गब्बू नाम का लड़का है, जिसका रिजल्ट देख उसके पिता का सिर घूम जाता है. फिर...
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके से जुड़ा मालूम हो रहा है. यह वीडियो एक छोटे बच्चे और उसके पिता के बीच हुए संवाद पर आधारित है, जिसमें बच्चे की मासूमियत और पिता की प्रतिक्रिया लोगों को खूब हंसा रही है.
गब्बू के रिजल्ट से पिता का माथा ठनका
वीडियो की शुरुआत होती है एक शांत ग्रामीण घर के दृश्य से, जहां एक छोटा बच्चा, जिसका नाम 'गब्बू' है, जमीन पर बैठा है और कुछ खा रहा है. तभी उसके पिता, जो पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में हैं, मोबाइल में गब्बू का रिजल्ट देखकर परेशान हो जाते हैं. गब्बू को हिंदी, अंग्रेजी और अन्य सभी विषयों में बहुत कम अंक मिले होते हैं. ये देखकर पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह गब्बू को डाँटने के लिए बुलाते हैं.
बच्चे की मासूमियत ने जीता दिल
जैसे ही गब्बू को बुलाया जाता है, वह उठकर पहले पेशाब करता है तो उसके पिता उससे पूछते हैं कि ये क्या था? इस पर गब्बू मासूमियत से जवाब देता है कि पापा, पहले ही पेशाब करके आ गया, नहीं तो आप डांटते तो पैंट में ही कर देता. यह सुनकर पिता की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता और उनका गुस्सा थोड़ी देर के लिए ठंडा हो जाता है.
पिता का जवाब और गब्बू की फुर्ती
पिता गब्बू की बात सुनते ही मुस्कराते हैं और कहते हैं कि बेटा, एक गलती कर दी तू... पॉटी करना भूल गया. पिता की यह बात सुनते ही गब्बू एक सेकंड भी गंवाए बिना वहां से तेज़ी से भाग जाता है.
लोगों को भा गया गब्बू का जवाब
यह वीडियो ना केवल गब्बू की मासूमियत और समझदारी को दर्शाता है, बल्कि एक पिता और बेटे के बीच के सरल और हंसाने वाले रिश्ते को भी बखूबी लोगों के सामने रखता है. गब्बू का यह मजेदार किस्सा अब इंटरनेट की दुनिया में छा गया है. इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं, वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के ठहाकों से भरा हुआ है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के इन शहरों में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 20 जून तक बरतें सावधानी !
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!