राजस्थान में 'गिवअप अभियान' को मिली बड़ी सफलता, 27 लाख लोगों ने छोड़ी सब्सिडी

Rajsamand News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे 'गिवअप अभियान' को राजसमंद जिले में बड़ी सफलता मिली है. जिले के 53,575 सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी छोड़ने का कदम उठाया है.  

राजस्थान में 'गिवअप अभियान' को मिली बड़ी सफलता, 27 लाख लोगों ने छोड़ी सब्सिडी
Image Credit: Rajsamand NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गिवअप अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है. बता दें कि प्रदेशभर में अब तक लगभग 27 लाख सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी छोड़ कर एक मिसाल कायम की है.

सक्षम लोगों के इस त्याग से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा मिला है. इस अभियान की सफलता की एक खास तस्वीर राजसमंद जिले से सामने आई है. राजसमंद जिला रसद अधिकारी विजय सिंह ने जी मीडिया को बताया है, जिले के 53,575 सक्षम व्यक्तियों ने खुद आगे आकर खाद्य सब्सिडी छोड़ दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस त्याग का सीधा लाभ 6,574 जरूरतमंद परिवारों को मिला है, जिन्हें अब खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ा जा चुका है. राज्य सरकार की इस पहल ने साबित कर दिया है कि अगर सक्षम लोग आगे आएं, तो कोई भूखा नहीं सोए. गिवअप अभियान ना सिर्फ एक सरकारी योजना है बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है, जो गरीबों के जीवन में खुशियों की रोटी बनकर उतर रहा है.

पढ़िए राजसमंद की एक और खबर

Rajsamand News: राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र की काकरोद पंचायत में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना पैंथर आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है. इस खबर के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

बीते कुछ समय से पैंथर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था. कभी मवेशियों पर हमले, तो कभी रात के समय आबादी वाले इलाकों में उसकी हलचल से लोग भयभीत थे.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत क्षेत्र में पिंजरा लगाया और घंटों की निगरानी के बाद आखिरकार पैंथर को सकुशल पकड़ लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैंथर की स्वास्थ्य जांच के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जिससे वह अपने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें. इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने वन विभाग की सतर्कता और तत्परता को दर्शाया है, वहीं ग्रामीणों में भी अब सुरक्षा और विश्वास का भाव लौट आया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More