धरियावद में कृषि उपज मंडी विवाद पर हाईकोर्ट का अहम फैसला,किसानों में खुशी की लहर

Pratapgarh News: राजस्थान हाईकोर्ट डिवीजन बेंच ने प्रतापगढ़ के धरियावद में पिछले कई वर्षों से चल रहे कृषि उपज मंडी के भूमि विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है. 

धरियावद में कृषि उपज मंडी विवाद पर हाईकोर्ट का अहम फैसला,किसानों में खुशी की लहर
Image Credit: Pratapgarh News

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के धरियावद में पिछले कई वर्षों से चल रहे कृषि उपज मंडी के भूमि विवाद पर राजस्थान हाईकोर्ट डिवीजन बेंच ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाते हुए अपीलकर्ता की याचिका खारिज कर दी और किसानों के हित में फैसला दिया.

न्यायालय के इस निर्णय के बाद क्षेत्र के किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई. फैसले के उपरांत क्षेत्रीय विधायक थावरचंद डामोर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. विधायक डामोर ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे गरीब किसानों के लिए हितकारी बताया.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि कृषि उपज मंडी की मांग पिछले करीब 25 सालों से लंबित थी. इस विषय को कई जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर उठाया, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकल पाया. डामोर ने कहा कि उन्होंने इस मांग को अपनी पहली प्राथमिकता में रखते हुए मजबूती से उठाया.

कृषि मंडी के अभाव में किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचनी पड़ती थी. न्यायालय के फैसले के बाद अब किसानों को राहत मिली है और उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा. विधायक ने इस जीत को संपूर्ण क्षेत्रवासियों की जीत बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया. साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही कृषि उपज मंडी को सुचारू रूप से शुरू कराया जाएगा.

पढ़िए प्रतापगढ़ की एक और खबर
Pratapgarh News: फिट इंडिया मिशन के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से रविवार सुबह संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन शहर के खेल गांव, धरियावद रोड स्थित इनडोर स्टेडियम से शुरू हुआ, जिसमें योग, जुंबा, रोप स्किपिंग और तीन किलोमीटर लंबी साइकिल रैली आयोजित की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत योग और जुंबा सत्र से हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. रोप स्किपिंग ने युवाओं को आकर्षित किया, जबकि साइकिल रैली ने फिटनेस व हेल्थ के महत्व का संदेश दिया.

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों व नागरिकों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देना है. उन्होंने कहा फिट रहना हर किसी के जीवन का हिस्सा होना चाहिए. ऐसे आयोजन से पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने का अवसर मिलता है, साथ ही आमजन भी प्रेरित होते हैं. इस अवसर पर एएसपी परबत सिंह, बलवीर सिंह, सीओ गजेंद्र सिंह राव सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More