माही नदी में 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 2 किलोमीटर दूर 18 घंटे बाद मिला शव

Rajasthan News: पीपलखूंट माही नदी में डूबे 12 वर्षीय देव नारायण का शव 18 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला. मंगलवार शाम नहाते समय तेज बहाव में बह गया था. SDRF और पुलिस ने तलाशी कर बुधवार सुबह शव बरामद किया. परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम की मांग की.

माही नदी में 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 2 किलोमीटर दूर 18 घंटे बाद मिला शव
Image Credit: pratapgarh news

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से मन को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जहां के पीपलखूंट में माही नदी में डूबे 12 वर्षीय मासूम की लाश आखिरकार आज सुबह मिल गई. मंगलवार शाम को नदी में नहाते समय गहरे पानी में बह गए बालक की तलाश SDRF और पुलिस की टीम लगातार कर रही थी. लगभग 18 घंटे बाद बुधवार सुबह 11 बजे बालक का शव डूबने की जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला. मृतक की पहचान देव नारायण पुत्र विमल, निवासी हरो के रूप में हुई है, जो इन दिनों अपनी माता के साथ पीपलखूंट में किराए के मकान में रह रहा था.

5-6 दोस्तों के साथ नहाने गया था मृतक
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे देव नारायण अपने 5-6 दोस्तों के साथ माही नदी में नहाने गया था. नहाते-नहाते वह गहरे पानी और तेज बहाव में चला गया और डूब गया. दोस्तों ने घटना की सूचना गांव वालों और परिजनों को दी.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. थोड़ी देर बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम से ही नदी में गोताखोरी कर तलाशी शुरू कर दी थी. लेकिन कल देर शाम को अंधेरा और तेज बहाव के कारण बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका.

2 किलोमीटर दूर मिला शव
बुधवार सुबह होते ही एसडीआरएफ ने फिर से तलाश शुरू की और करीब 11 बजे बच्चे का शव डूबने की जगह से लगभग 2 किलोमीटर दूर बरामद किया गया. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन बेसुध होकर रोने लगे. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. ग्रामीणों का कहना है कि माही नदी के इस हिस्से में हर साल हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जाती. लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम करने और बच्चों को रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More