घर के बाहर खेलते-खेलते दो वर्षीय बच्ची अचानक हुई गायब, गांव में मचा हड़कंप!

Rajasthan News: पीपलखूंट के पंथोल गांव में दो वर्षीय मासूम अरसीना खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई. परिजन और ग्रामीण खोजबीन में नाकाम रहे तो पुलिस ने मामला दर्ज कर एसडीआरएफ संग सर्च ऑपरेशन शुरू किया. बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. 

घर के बाहर खेलते-खेलते दो वर्षीय बच्ची अचानक हुई गायब, गांव में मचा हड़कंप!
Image Credit: pratapgarh missing child news

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के पंथोल गांव में कल दो वर्षीय मासूम बच्ची लापता हो गई. परिजनों व ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जानकारी के अनुसार अरसीना पुत्री फणिया मीणा गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई. पिता फणिया मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी सेवा मीणा करीब दोपहर 2 बजे नदी पर नहाने गई थी, लेकिन लौटने पर बच्ची घर पर नहीं मिली.

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
गांव के ही मगन पिता बदिया मीणा ने बताया कि उसने बच्ची को नंगे पैर घंटाली की ओर जाते देखा था. इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. थानाधिकारी जयेश पाटीदार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पीपलखूंट, घंटाली और सुहागपुरा थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं, वहीं एसडीआरएफ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है. लापता बच्ची अरसीना ने घटना के समय मेहंदी रंग की फोक और लाल रंग की अंडरवियर पहन रखी थी, जबकि पैरों में चप्पल नहीं थी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची दिखाई दे या उसके बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पीपलखूंट थाना या परिजनों को सूचित करें.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
पीपलखूंट थाना के ग्राम पंचायत जेथलिया अंतर्गत चिखली गांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. कुंडलियां पाड़ा के पास पुलिया पर ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक श्यामलाल पुत्र हकरु निवासी दतियार, थाना सुहागपुरा स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था. चढ़ाव पर ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलटने से वह दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पीपलखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट की मोर्चरी में रखवाया गया. बताया गया कि श्यामलाल ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था. अचानक हुए इस हादसे से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author