उदयपुर में औरंगजेब पर बयान को लेकर हंगामा, छात्रों ने की कुलगुरु बर्खास्तगी की मांग

Rajasthan News: उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा औरंगजेब को 'कुशल प्रशासक' कहने पर विवाद बढ़ता जा रहा है. एबीवीपी ने कॉलेज बंद कराया और कुलगुरू की बर्खास्तगी की मांग की है. वहीं कुलगुरू मिश्रा ने माफी मांगी, पर छात्र आंदोलन जारी है.

उदयपुर में औरंगजेब पर बयान को लेकर हंगामा, छात्रों ने की कुलगुरु बर्खास्तगी की मांग
Image Credit: mohanlal sukhadia university abvp protest

Udaipur News: उदयपुर का सुखाड़िया विश्वविद्यालय इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है. मामला कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब को 'कुशल प्रशासक' कह दिया. इस बयान के बाद छात्र संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है और कुलगुरु को पद से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

एबीवीपी ने किया जोरदार प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कॉमर्स और साइंस कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को बाहर निकाला और कॉलेज बंद करवा दिया. छात्रों का कहना है कि अब वे सुखाड़िया विश्वविद्यालय को भी बंद कराएंगे. उनका साफ कहना है कि जब तक कुलगुरु पद से नहीं हटेंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

12 सितंबर को एक कार्यक्रम में दिया था बयान
असल में, 12 सितंबर को विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में प्रो. मिश्रा ने कहा था कि इतिहास में हम महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे कई शासकों के बारे में पढ़ते हैं. इनमें औरंगजेब भी एक कुशल प्रशासक के रूप में गिने जाते हैं. यही टिप्पणी विवाद का कारण बन गई.

बवाल के बाद दी सफाई
बयान पर बवाल मचने के बाद प्रो. मिश्रा ने सफाई पेश की और खेद जताते हुए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. पूरे भाषण को ध्यान से सुना जाए तो साफ होगा कि उन्होंने औरंगजेब की प्रशंसा नहीं की. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे मूल रूप से अहिन्दी भाषी हैं, इसलिए शब्दों के गलत अर्थ निकाले गए. उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था.

छात्रों का गुस्सा नहीं है शांत
इसके बावजूद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. प्रदर्शनकारी छात्र अब कुलगुरु की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं. उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और माहौल को शांत करने की कोशिश कर रहा है. फिलहाल, उदयपुर का यह विवाद राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है और देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका समाधान किस रूप में निकलता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More