&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आदिवासी कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट पर कक्षा पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक में वीर बाला काली बाई की प्रेरक कहानी को हटाए जाने के विरोध में आदिवासी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेप्टर को पुनः शामिल करने की मांग रखी है.
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा की अगुआई में हुआ प्रदर्शन
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार की ओर से कक्षा पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक में वीर बाला काली बाई की प्रेरक कहानी को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने राज्य सरकार ने बुक से आदिवासी वीर बाला कालीबाई का चेप्टर हटाकर शहीद कालीबाई के अपमान के साथ आदिवासी समाज का अपमान किया है.
बच्चों के लिए प्रेरणादायक है कहानी
उन्होंने कहा कि कालीबाई की प्रेरक कहानी बच्चों को न केवल भाषा का ज्ञान देती है बल्कि साहस, त्याग और शिक्षा के महत्व की अमूल्य सीख भी प्रदान करती थी. लेकिन सरकार ने इस पाठ को हटाकर शिक्षा व प्रेरणा के स्रोत को कमजोर किया है बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता और गौरव को ठेस पहुंचाया है. इधर प्रदर्शन के बाद आदिवासी कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वीर बाला कालीबाई के चेप्टर को वापस जोड़ने, शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी संगठन एवं सांप्रदायिक व पक्ष पासी हस्तक्षेप को तत्काल रोकने की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!