&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमकमला आम्बा बांध की टोकवासा गांव से गुजर रही नहर में अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया. नहर में तैरते हुए मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण डर गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.
गहराई और फिसलन से नहीं निकल पा रहा था बाहर
ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ नहर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गहराई और फिसलन की वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा था. इस दौरान लोग नहर के किनारे जमा हो गए और चिंता जताने लगे कि कहीं यह मगरमच्छ किसी को नुकसान न पहुंचा दे.
वन रेंजर की टीम पहुंची
सूचना मिलते ही आसपुर वन रेंज की रेंजर सोनम मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. हालांकि टीम के पास रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं थे. फिर भी ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने देशी जुगाड़ का सहारा लिया. रस्सियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया.
एक घंटे तक चला रेस्क्यू
रेस्क्यू ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला. मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए. आखिरकार सभी की मेहनत रंग लाई और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद गांव में फैली दहशत भी कम हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने बाद में मगरमच्छ को वाहन में रखकर जयसमंद बांध ले जाकर छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सके. रेंजर सोनम मीणा ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!