Rajasthan News: डूंगरपुर में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने, पंचायत चुनाव की तैयारियों व सेवा पखवाड़े की सफलता पर चर्चा हुई. नेताओं ने जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया और राहुल-तेजस्वी की पीएम मोदी विरोधी टिप्पणियों की निंदा की.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आज शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में भाजपा नेताओं ने संगठन को मजबूत करने व आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आव्हान किया गया. इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन भी किया गया.
भाजपा जिलाध्यक्ष रहे बैठक में मौजूद
जिला कार्य समिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व विधायक सुशील कटारा, पूर्व विधायक अनीता कटारा सहित कार्य समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे. बैठक में सबसे पहले भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया. वही इसके बाद भाजपा नेताओं ने बैठक को संबोधित किया. अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने पद प्राप्त करने वाले नेताओं को कहा कि ये पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है. पार्टी में पद का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का ज्यादा महत्व होता है. वही जिम्मेदारी मिलने पर परीक्षा व चुनोतिया भी मिलती है. ऐसे में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया.
सरकारी योजनाओं का लाभ व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान
साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व 17 सितम्बर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े को भी सफल बनाने का आह्वान किया. इसके साथ उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव में जिले की 16 पंचायत समितियों में प्रधान,जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड ओर सरपंच भाजपा पार्टी से ही बने, ऐसा प्रयास अभी भी शुरू कर देना चाहिए. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस से मुकाबला नहीं है. अब भारत आदिवासी पार्टी से सीधा मुकाबला है, ऐसे में चिंता छोड़कर मंथन करना चाहिए.
गुटबाजी के ऊपर बोले
जिला परिषद वार्ड पीठ में उप चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है, इस उत्साह को बनाए रखना जिला संगठन का दायित्व है. जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने कहा कि आपसी गुटबाजी की वजह से पार्टी को नुकसान होता है और कार्यकर्ता भी दूर चला जाता है. बड़े नेताओं का फर्ज है कि वो कार्यकर्ताओं की बात को सरकार तक पहुंचाएं और समस्याओं का निराकरण कराएं. इधर बैठक में राहुल गांधी ओर तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी के खिलाफ गाली गलौज देने के खिलाफ जिला कार्य समिति बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!