&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajsamand News: राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक ली. बैठक में उन्होंने वीसी में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडीएम नरेश बुनकर, सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष एवं लाइव लिंक से जुड़े तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी कनेक्ट हुए.
संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की
इस दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि विभागवार डिस्पोजल टाइम को पाक्षिक रूप से तुलना करें और जिन अधिकारियों का निस्तारण समय कम हो रहा है, वे आगे से कार्यशैली त्वरित करें. कलेक्टर ने लेवल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा के दौरान उच्च स्तर पर लंबित शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इंटीमेट करने के निर्देश दिए ताकि शिकायतें समय पर हल हों और परिवादियों को राहत मिले. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी कलेक्टर ने समीक्षा की और लंबित रखने वाले अधिकारियों को कड़ी शब्दों में कहा कि विलंब स्वीकार्य नहीं है.
मतदाता सूचियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए
कलक्टर ने सभी ईआरओ, एईआरओ आदि को मतदाता सूचियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रगणक नियुक्त करने, वॉटर लिस्ट वेरीफाई करने आदि संबंधी निर्देश दिए. साथ ही पंचायत चुनावों को लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी चुनाव निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हों. निर्देश दिए कि हर ग्राम पंचायत और उनमें सम्मिलित गांवों का लेटेस्ट नोटिफिकेशन बीडीओ से प्राप्त करें, कंट्रोल टेबल बनाते हुए पूरी सतर्कता एवं गंभीरता बरतें, कोई क्षेत्र छूटे नहीं, कोई क्षेत्र दो जगह न आ जाए, अच्छे से मिलान करें और पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही भेजें, चुनाव को लेकर पूरी तरह संवेदनशीलता बरतें एवं सभी सर्कुलर समय से पढ़कर अमल में लाएं.
नशा मुक्त भारत अभियान
कलेक्टर हसीजा ने यह भी निर्देश दिए कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी स्कूलों में युवा क्लब का गठन करवा कर अधिकाधिक गतिविधि कराएं. हर विद्यालय में गतिविधि हो और एंट्री भी समय से सुनिश्चित करें. सभी उपखंड अधिकारी ब्लॉक स्तर पर इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन कराएं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!