Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में हनुमान प्रतिमा विवाद पर सियासत गरमाई, पूर्व MLA ने दी चेतावनी

Rajasthan News: प्रतापगढ़ में हनुमान प्रतिमाएं खंडित होने के मामले में खुलासा न होने पर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सरकार को घेरा. राजस्व मंत्री के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए उन्होंने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया और 10 दिन में खुलासा न होने पर रैली की चेतावनी दी.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में हनुमान प्रतिमा विवाद पर सियासत गरमाई, पूर्व MLA ने दी चेतावनी
Image Credit:

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बीते एक पखवाड़े में अलग-अलग स्थान पर हुई हनुमान प्रतिमा खंडित करने की घटना को लेकर अब राजनीति ग़रमाने लगी है. प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सवाल खड़े करते हुए उनके वक्तव्य को गैरजिम्मेदाराना बताया और आज पत्रकार वार्ता कर चेतावनी दी की 10 दिन के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विरोध रैली करेंगे.

15 जुलाई की है घटना
दरअसल प्रतापगढ़ में बीती 15 जुलाई को सिंहपूरिया माताजी में हनुमान प्रतिमा खंडित की गई, उसके बाद मोहेडा और सालमगढ़ में भी इसी तरह प्रतिमा खंडित होने का मामला सामने आया. इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। तीनों ही मामलों में पुलिस आज तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर पाई. इसके बाद राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सिंहपुरिया माताजी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी और आमजन के बीच पुलिस अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया था.

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने लगाए आरोप
मंत्री मीणा के इसी वक्तव्य को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा ने आज पत्रकार वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाया कि मूर्ति तोड़ने के इन मामलों में भाजपा का हाथ है. आगामी पंचायत राज चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए इलाके का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है. पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री खुद अपनी गरिमा को भूल गए हैं, घटना की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन मंत्री खुद भड़काऊ बयान दे रहे हैं. मंदिर के पास वाली जगह पर अतिक्रमण पटवारी की शह पर किया जा रहा है, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिससे साफ साबित हो रहा है की अधिकारी मंत्री की बातों को अनसुना कर रहे हैं. पूर्व विधायक ने चेतावनी दी की 10 दिनों में यदि मामले का खुलासा नहीं होता है तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मंदिरों से मंदिरों तक विशाल रैली निकालेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sagar