Rajsamand News: स्वतंत्रता दिवस पर राजसमंद में छापा, 112 कार्टन अवैध शराब बरामद

Rajasthan News: स्वतंत्रता दिवस पर राजसमंद में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 कार्टन (1290 बोतलें) अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 10–15 लाख रुपये आंकी गई. एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार है. कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया.

Rajsamand News: स्वतंत्रता दिवस पर राजसमंद में छापा, 112 कार्टन अवैध शराब बरामद
Image Credit: rajsamand illicit liquor recovered

Rajsamand News: स्वतंत्रता दिवस (ड्राई डे) के दिन राजसमंद जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में लगभग 112 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई है. जब्त शराब में पंजाब और हरियाणा में निर्मित तथा सीएसडी दिल्ली के लेबल लगी कुल 1290 बोतलें शामिल हैं.

10 से 15 लाख रुपये की शराब
अधिकारियों के अनुसार, इस शराब की बाजार में कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. यह अवैध शराब आमेट क्षेत्र के खेतों की भागल और मेरड़ा खालसा के खेतों से बरामद की गई. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी और विकास चंद्र शर्मा ने किया. मौके पर आबकारी थानाधिकारी चक्रवर्ती सिंह के साथ गणपत लाल, मनीषा पुरोहित, कविता चारण सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

कारोबारियों में मचा हड़कंप
आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. विभाग ने संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके.

पढ़ें राजसमंद की एक और खबर
स्वाधीनता दिवस 2025 के अवसर पर राजसमंद जिला मुख्यालय पर उत्साह और गर्व के साथ समारोह आयोजित किया गया. मुख्य कार्यक्रम महाराणा प्रताप गार्डन के पास संपन्न हुआ, जहा जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. बता दें कि ध्वजारोहण के पश्चात कलक्टर हसीजा ने मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया.

किस-किस ने परेड में लिया भाग
इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, स्काउट-गाइड्स एवं एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. समारोह के दौरान जिले की लगभग 55 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. ये सम्मान शिक्षा, खेल, समाजसेवा, चिकित्सा एवं प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किए गए. राजसमंदवासियों के लिए यह दिन गर्व और प्रेरणा से भरा रहा, जहा देशभक्ति की भावना और स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान एक साथ देखने को मिला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author