&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने आज सोमवार को जिले के सबसे बड़े राजकीय एसबीपी कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके कमरे में बंद कर दिया. प्रिंसिपल रूम के सामने ही धरने पर बैठकर नारेबाजी की. विद्यार्थी कॉलेज के खराब ग्राउंड समेत कई मांगो को लेकर आक्रोश जता रहे थे. कॉलेज प्रिंसिपल ने दरवाजा खुलवाकर 3 दिन में कॉलेज ग्राउंड को ठीक करवाने का भरोसा दिलाया. इसके बाद मामला शांत हुआ.
क्या बोले कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष?
एसपीबी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार परमार ने बताया कि कॉलेज ग्राउंड पूरी तरह से खराब हो गया है. ग्राउंड ऊबड़ खाबड़ है और झाड़िया उग आई हैं. जिस वजह से छात्राएं कॉलेज के आगे के भाग में खेल रही थी. लेकिन प्रिंसिपल ने वहां खेलने से मना कर दिया. इसे लेकर छात्राओं में आक्रोश है. आक्रोशित छात्राओं के साथ ही बीपीएम के पदाधिकारी प्रिंसिपल रूम के सामने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गेट को बंद कर दिया. इसके बाद प्रिंसिपल रूम के सामने ही नारेबाजी करने लगे. तुषार ने कहा कि छात्राएं लंबे समय से ग्राउंड की सफाई के साथ उसे ठीक करवाने की मांग कर रही है. लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं किया गया.
कलेक्टर से की प्रिंसिपल ने बात
छात्राएं प्रिंसिपल के पास गई तो उन्हें ठीक से जवाब भी नहीं मिला. इसके अलावा पीने के पानी, खेल कीट और आईडी कार्ड नहीं मिलने की भी समस्या बताई. छात्र प्रिंसिपल को चैंबर के बाहर आकर ही बात करने के लिए अड़ गए. जिस पर प्रिंसिपल बाहर आए और उनसे समझाइश की. प्रिंसिपल से बातचीत के दौरान छात्रों के साथ माहौल गर्मा गया और ग्राउंड ठीक करवाने का आश्वासन मिलने पर उठने की बात पर अड गए. प्रिंसिपल ने अपने चैंबर से कलेक्टर को फोन पर बात की. कलेक्टर से बात के बाद प्रिंसिपल गणेश निनामा ने छात्रों से कहा कि अगले 3 दिन में नगर परिषद की ओर से ग्राउंड की सफाई ओर ठीक करवा दिया जाएगा. लेकिन उनकी ओर से काम नहीं करने से वे अपने स्तर पर इस काम को पूरा करेंगे. वही पानी का इंतजाम, आईडी कार्ड और खेल कीट को लेकर भी तुरंत व्यवस्था का भरोसा दिलाया. इसके बाद छात्र धरना छोड़कर उठे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!