&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है.
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थानाधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बगवास सब्जी मंडी रोड पर एक किराना दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली. वहां दुकान में मौजूद व्यक्ति लोगों को सामान बेच रहा था. तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ कार्टून मिले, जिनमें अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब रखी हुई थी.
आरोपी गिरफ्तार
जब दुकान पर मौजूद व्यक्ति से शराब बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. इस पर पुलिस ने मौके से बगवास निवासी राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मौके से सभी अवैध शराब जब्त कर ली है.
मामले की जांच जारी
पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी इस अवैध कारोबार को कब से चला रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के धंधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!