Pratapgarh News: हनुमानजी की मूर्ति खंडित, श्रद्धालु आक्रोशित! मंदिर में तोड़फोड़ से गांव में फैला तनाव

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में अरनोद थाना क्षेत्र में सिहपुरिया गांव में स्थित माताजी मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की खबर सामने आई है.

Pratapgarh News: हनुमानजी की मूर्ति खंडित, श्रद्धालु आक्रोशित! मंदिर में तोड़फोड़ से गांव में फैला तनाव
Image Credit: prartapgarh hanuman mandir

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के सिहपुरिया गांव में स्थित माताजी मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित किए जाने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों की भावनाएं आहत होने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

सुबह मिली जानकारी
घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने हनुमानजी की प्रतिमा खंडित अवस्था में देखी. यह देख गांव में आक्रोश की लहर फैल गई. सूचना पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की गंभीरता को देखते हुए अरनोद पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल और थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस अवधि में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे.

अतिक्रमण का भी विरोध किया
प्रतिमा खंडन की घटना के साथ ही ग्रामीणों ने माताजी मंदिर मैदान की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण का भी विरोध किया. उन्होंने प्रतापगढ़-रतलाम मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसे तुरंत हटाया जाए. जाम की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे. उन्होंने पटवारी और तहसीलदार को बुलाकर सीमा ज्ञान की प्रक्रिया शुरू की और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, लेकिन दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर वे अडिग हैं.

पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम
घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. अरनोद थाने के अतिरिक्त प्रतापगढ़ से भी पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author