&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के जेलाना गांव में स्कूल के नाम पर चर्च चलाने पर लोगो का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों ओर गांव के लोग चर्च पहुंचे. जहां मौजूद लोगों को प्रार्थना करवाई जा रही थी. वही चर्च में अवैध रूप से धर्म परिवर्तन करवाने के भी आरोप लगाए. मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्कूल के अलावा किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया गया.
धर्मांतरण विरोधी बिल पास होने के बाद पहला मामला आया सामने
प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होने के बाद डूंगरपुर में ये पहला मामला सामने आया है. बिछीवाड़ा ओर रामसागड़ा थाना क्षेत्र के बीच जेलाना ओर भेहना गांव के सीमा पर स्कूल के नाम चर्च चलाने का आरोप है. गोपालराम महाराज के नेतृत्व में कई हिंदूवादी संगठनों ओर गांव के लोग चर्च पहुंच गए. लोगो ने चर्च में आदिवासियों को गुमराह कर अवैध रूप से प्रार्थना करवाने के आरोप लगाए. जिससे हंगामा हो गया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ओर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोपालराम महाराज ने कहा कि यहां स्कूल के नाम 3 साल पहले चर्च का काम शुरू हुआ था. तब से गांव ओर आसपास के लोग विरोध कर रहे हैं. लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. अब स्कूल के नाम से यहां चर्च में धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं. आदिवासी लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. वही डूंगरपुर डीएसपी तपेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंच गए. लोगों ने स्कूल के नाम पर अवैध गतिविधियों पर तुरंत बंद करने की मांग रखी. जिस पर पुलिस ने स्कूल के अलावा किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों का संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!