पिता की फोटो को साथ लेकर Udaipur Files देखने पहुंचे कन्हैयालाल के दोनों बेटे, देखने वाले हुए इमोशनल

Udaipur News: राजस्थान की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म Udaipur Files फाइनली आज देश भर के करीब 4500 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. उदयपुर में यह फिल्म अर्बन स्क्वायर, सेलिब्रेशन मॉल और लेक सिटी मॉल में एक-एक शो में दिखाई जाएगी. उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर के प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. 

पिता की फोटो को साथ लेकर Udaipur Files देखने पहुंचे कन्हैयालाल के दोनों बेटे, देखने वाले हुए इमोशनल
Image Credit: Udaipur Files

Udaipur News: पुलिस सुरक्षा में कन्हैया लाल साहू के बेटे यश और तरुण साहू 'उदयपुर फाइल्स' देखने पहुंचे. उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ से पहले उनके बेटे यश साहू और तरुण साहू फिल्म देखने के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना हुए. यह फिल्म 8 अगस्त को देशभर में रिलीज़ हो रही है.

एसपी योगेश गोयल, एएसपी उमेश ओझा आइनॉक्स सिनेमा हॉल पहुंचे. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता बन्दोबस्त किए हैं. वहीं, जी मीडिया से खास बातचीत में यश साहू ने कहा कि इस फिल्म में उनके परिवार का दर्द और उनके पिता के साथ हुई बर्बरता को दिखाया गया है. उन्होंने कहा, "पूरा देश देखेगा कि मेरे पिता के साथ क्या हुआ था."

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म Udaipur Files फाइनली आज देश भर के करीब 4500 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित इस फिल्म का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. उदयपुर में यह फिल्म अर्बन स्क्वायर, सेलिब्रेशन मॉल और लेक सिटी मॉल में एक-एक शो में दिखाई जाएगी. उदयपुर फाइल्स फिल्म को लेकर के प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

बता दें कि इससे पहले फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर अंतरिम लोग रोक लग गई थी. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को कुछ संगठनों और एक आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुनवाई की और रोक लगाई थी. इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया, जहां पर कोर्ट ने 25 जुलाई 2025 को फिल्म को रिलीज करने की परमीशन दे दी थी लेकिन इसके बाद फिर से इस फिल्म को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दे दी गई.


इसके बाद 1 अगस्त को हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देशित किया था कि वह फिल्म का रिव्यू करें और आगे क्या करना है, इसके बारे में फैसला लें. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक विशेष समिति बनाई और बैठकर फिल्म की समीक्षा की. इसके चलते 6 अगस्त को फिल्म की रिलीज करने की मंजूरी मिल गई.

बता दें कि इस फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और उनका कहना है कि इस फिल्म के माध्यम से उनका मकसद किसी भी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है. वह एक सच्ची घटना को लोगों के सामने लाना चाहते हैं. इस फिल्म को भरत एस. श्रीनाते ने डायरेक्ट किया है. मुख्य रोल यानी कि कन्हैया लाल की भूमिका एक्टर विजय राज ने निभाई है. इस फिल्म में रजनीश दुग्गल और प्रीति जिंदगानी भी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Udaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.