Dungarpur News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े AC, मरीज गर्मी और मच्छरों से बेहाल!

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के राजकीय अस्पताल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर मरीजों को गर्मी के बीच एसी के बैठना पड़ रहा है. जिसके चलते मरीज और उनके परिजनों को भारी उमस और मच्छरों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Dungarpur News: डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े AC, मरीज गर्मी और मच्छरों से बेहाल!
Image Credit: dungarpur hospital

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के मेडिकल वॉर्ड थर्ड यूनिट में सभी एसी बंद हो गए हैं. वार्ड में 2 दर्जन से अधिक एसी लगे हैं. एसी बंद होने से मरीज गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल हैं. मरीज ओर उनके परिजन हवा कर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं कई लोग घरों से टेबल पंखे लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं. शिकायतों के बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन का इस गंभीर समस्या की तरफ ध्यान नहीं जा रहा है.

इमरजेंसी वॉर्ड के ऊपर है थर्ड यूनिट
मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी जिला अस्पताल डूंगरपुर के इमरजेंसी वॉर्ड के ठीक ऊपर मेडिकल वॉर्ड थर्ड यूनिट चल रही है. इसमें करीब 50 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है. वॉर्ड में 2 दर्जन से अधिक एसी लगे हुए हैं, ताकि लोगों को वातानुकूलित सुविधा मिल सके. लेकिन इन दिनों वॉर्ड में लगे सभी एसी बंद हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

रूमाल और गत्ते से कर रहे हैं हवा
ऐसे में मरीज के परिजन रूमाल या किसी गत्ते से हवा कर मरीज को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं कई मरीज के परिजन घर से टेबल पंखे लाकर लगा रहे हैं, ताकि गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से बच सकें. वॉर्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि एसी बंद ओर पंखे नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इससे बचने घर से पंखा लाकर चला रहे हैं. मरीज व उनके परिजनों ने यह भी बताया की मेडिकल स्टॉफ को कई बार इस परेशानी के बारे में बताया जा चुका है. लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author