Pratapgarh News: 1 साल बाद लूट का मास्टरमाइंड सलाखों के पीछे! ऐसे पकड़ा गया फरार आरोपी

Rajasthan News: प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना पुलिस ने 3 लाख की लूट के मामले में 1 साल से फरार बदमाश को कानोड़ उप जेल से गिरफ्तार किया. घटना में किराना व्यापारी के कर्मचारी से 4 नकाबपोशों ने मारपीट कर पैसे, मोबाइल लूटे थे. तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, चौथे से पूछताछ जारी है.

Pratapgarh News: 1 साल बाद लूट का मास्टरमाइंड सलाखों के पीछे! ऐसे पकड़ा गया फरार आरोपी
Image Credit: pratapgarh farar aaropi giraftar

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लूट के एक मामले में बीते 1 साल से फरार चल रहे बदमाश को प्रतापगढ़ की देवगढ़ थाना पुलिस ने कानोड़ ऊप जैल से गिरफ्तार किया है. इस मामले में इसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

क्या बोले देवगढ़ थाना अधिकारी?
देवगढ़ थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले 23 जून को मोटाखोरा निवासी रूपलाल मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि वह देवगढ़ में किराना व्यापारी हसमुख जैन की दुकान पर कार्य करता है. सुबह देवाक माता से दुकान की उधारी के 3 लाख रुपए बाइक से लेकर देवगढ़ की और और आ रहा था. तभी चिकलाड गांव के मोड पर दो बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश व्यक्तियों ने उसे रोका और धक्का देकर नीचे गिरा दिया. मारपीट करते हुए रूपयों से भरा बैग मोबाइल छीन लीया तथा बाइक की चाबी निकाल कर भाग गए. इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इनका एक साथी फरार चल रहा था. पुलिस ने कई बार इसकी तलाश की लेकिन यह हाथ नहीं आ रहा था. आज कानोड़ उप जेल से इसे बापर्दा गिरफ्तार किया गया है,पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
अरनोद कस्बे के नागरिकों ने सड़क, सफाई व रोशनी संबंधी समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी काजल मीणा को ज्ञापन सौंपा. पूर्व उप सरपंच कमलेश गुर्जर ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड से एचपी गैस चौराहे तक सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. नालियों में गंदगी, बंद पड़ी कचरा गाड़ी और स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात में गंदा पानी और मच्छरों की भरमार से बीमारी का खतरा बढ़ गया है. नागरिकों ने शीघ्र कार्यवाही की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author