&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में 2 दिन पहले एक मिस्त्री को जान से मारने की धमकी देने और डराने के मामले में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश और उसके बाप को गिरफ्तार किया है. बाप बेटे की इस जोड़ी ने इलाके में भय और आतंक फैला रखा था.
पहले से कई मुकदमे हैं दर्ज
अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि 2 दिन पहले 3 अगस्त को मानपुरा निवासी मिस्त्री आजाद खान ने प्रकरण दर्ज करवाया कि वह नौगांव रोड पर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. तभी देवल्द निवासी बदमाश भयू उर्फ इकबाल खान और उसका बाप इब्राहिम खान आए और उसे जान से मारने की धमकी दी. बाप बेटे ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे धमकाया. पुलिस ने जांच के बाद आज बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि भयू उर्फ इकबाल इलाके का कुख्यात बदमाश है और उस पर कोतवाली अरनोद, रठांजना और उदयपुर में एक दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. जिसमें मारपीट, मादक पदार्थ तस्करी, दहेज , फिरौती और चोरी के प्रकरण शामिल हैं.
पढ़ें प्रतापगढ़ की एक और खबर
प्रतापगढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है. कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त करते हुए बांसवाड़ा रोड कॉलेज प्रतीक्षालय के पास पहुंची तो वहां मौजूद एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मनोहरगढ़ निवासी गुलाबसिंह राजपूत बताया. मामला संदिग्ध लगने पर इस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पॉलिथीन के एक बैग में भरा गांजा बरामद हुआ. जिसका वजन किया गया तो वह 134 ग्राम निकला. इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!