बिछीवाड़ा पुलिस का बड़ा खुलासा, बंद बॉडी कंटेनर से मिली 52 कार्टन अवैध शराब

Rajasthan News: डूंगरपुर की बिछीवाड़ा पुलिस ने राजस्थान-गुजरात रतनपुर बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया. कंटेनर से 5 लाख की 52 कार्टन शराब जब्त कर चालक हेमाराम को गिरफ्तार किया गया. गुप्त केबिन में छिपाई गई शराब गुजरात ले जाई जा रही थी.

बिछीवाड़ा पुलिस का बड़ा खुलासा, बंद बॉडी कंटेनर से मिली 52 कार्टन अवैध शराब
Image Credit: dungarpur liquor news

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर शराब से भरे एक बंद बॉडी कंटेनर को जब्त किया है. पुलिस ने कंटेनर से 5 लाख की शराब जब्त की है. वही चालक को गिरफ्तार किया है. कंटेनर के केबिन में ऊपर की तरफ गुप्त केबिन बनाकर शराब को छुपाकर रखी गई थी. जिसे तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे.

क्या बोले थाने के एस आई?
बिछीवाड़ा थाने के एस आई अब्दुल मुनाफ ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी. इसी दरम्यान उदयपुर की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी कंटेनर को रुकवाया और ड्राइवर से पूछताछ की. लेकिन ड्राइवर कोई जवाब नहीं दे सका. इस पर कंटेनर की तलाशी ली गई. ड्राइवर केबिन के अंदर की तरफ कंटेनर में एक गुप्त केबिन बना हुआ था. जिसमें पंजाब निर्मित अवैध शराब के कार्टून भरे हुए मिले. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

कई ब्रांड के 52 कंटेनर हुए बरामद
शराब को उतारकर गिनती की गई जिसमें विभिन्न ब्रांड के 52 कार्टन बरामद किए गए. जिसकी बाजार कीमत करीब ₹5 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने कंटेनर के साथ ही ड्राइवर हेमाराम पुत्र तोगाराम जाट निवासी नितड़िया चौहटन जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है..पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब को तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था. फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More