राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा धावा! दो कंटेनरों से बरामद हुई 40 लाख की शराब

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा पुलिस ने राजस्थान-गुजरात रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया. दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 40 लाख की कीमत की शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किए गए और दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया.

राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा धावा! दो कंटेनरों से बरामद हुई 40 लाख की शराब
Image Credit: dungarpur sharab taskari

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किये है. पुलिस ने दोनों कंटेनर से 40 लाख की शराब को बरामद करते हुए दोनों कंटेनर के चालको को गिरफ्तार किया है.

111 कार्टन किए बरामद
डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि मुखबिर के जरिये राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बोर्डर से अवैध शराब तस्करी की सुचना मिली थी. सुचना पर पुलिस की ओर से रतनपुर बोर्डर पर नाकेबंदी शुरू की गई. इस दौरान रात करीब सवा 12 बजे उदयपुर की ओर से आ रहे एक बंद बोडी कंटेनर को रुकवाया गया. पुलिस ने चालक से कंटेनर में क्या भरा होने के सम्बन्ध में पूछा गया तो उसने कंटेनर के खाली होना बताया. लेकिन मुखबिर की पुख्ता सुचना के चलते पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो कंटेनर में राजस्थान निर्मित शराब के कार्टन भरे हुए थे. जिस पर पुलिस ने कंटेनर से शराब के 111 कार्टन बरामद किये. वही आबकारी अधिनियम में खांडी ओबरी जिला उदयपुर निवासी कैलाश चन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया.

Add Zee News as a Preferred Source

बिस्किट के नाम पर शराब की तस्करी
वही इसके बाद सुबह करीब 6 बजे फिर से पुलिस को मुखबिर के जरिये शराब तस्करी की सुचना मिली. इस पर भी पुलिस ने बोर्डर पर नाकेबंदी की. वही उदयपुर की ओर से आ रहे कंटेनर को रुकवाया. पूछताछ में चालक ने कंटेनर में बिस्किट होना बताया. जिस पर पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो कंटेनर में पंजाब निर्मित शराब के कार्टन भरे हुए थे. पुलिस ने कंटेनर से अवैध शराब के 401 कार्टन बरामद किये. वही जालोर निवासी सुरेश विश्नोई चालक को गिरफ्तार किया. थानाधिकारी ने बताया की दोनों कंटेनर से जब्त की गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए है. फिलहाल पुलिस दोनों चालको से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author