Rajasthan News: आरएनटी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में हंगामा! वाटर कूलर में करंट आने से रेजिडेंट डॉक्टर आक्रोशित, प्रिंसिपल को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: आरएनटी मेडिकल कॉलेज के दिलशाद हॉस्टल में देर रात जमकर हंगामा हुआ. वाटर कूलर में करंट आने से रेजिडेंट डॉक्टर आक्रोशित हो गए और हॉस्टल में हंगामा करने लगे. सूचना मिलने पर हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों को शांत करने का प्रयास किया. हालांकि, वे आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए. रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि जब तक प्रिंसिपल खुद आकर स्थिति का जायजा नहीं लेंगे, वे शांत नहीं होंगे.
पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े रहे. हंगामे के कारण हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया. डॉक्टरों की मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.
हंगामा बढ़ता देख प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर और एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरएल सुमन मौके पर पहुंचे. इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ने वाटर कूलर का स्विच ऑफ होने के बाद भी कूलर करंट आने की बात कही और टेस्टर से जांच कर दिखाया.
दोनो के बीच जमकर बहस हुई. इस बीच पद से हटाए गए चीफ वार्डन डॉक्टर नरेंद्र बंसल भी हॉस्टल पहुंचे. जहां उन्होंने वाटर कूलर के स्विच बोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया. जिससे रेजीडेंट ओर आक्रोशित हो गए. बंसल के साथ उनकी हल्की धक्का मुक्की भी हो गई. आपको बता दे की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रवि शर्मा की वाटर कूलर से करंट लगने से मौत हुई थी. इसी को लेकर बीते 9 दिन से रिजेडेन्ट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर विपिन माथुर और हादसे के जिम्मेदारों को पद से हटाने कक मांग कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!