Rajasthan News: राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को लेकर की गई नई पहल, "ख़ुशीशाला - खुद की खोज" संदर्शिकाएं लॉन्च

Udaipur News: राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक नई पहल की गई है जिसके अन्तर्गत शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्यऔर खुशहाली को ध्यान दिया गया है. राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 1 से 5 के बच्चों के लिए तैयार की गई “ख़ुशीशाला – खुद की खोज” शिक्षक संदर्शिकाओं को लांच किया है.

Rajasthan News: राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को लेकर की गई नई पहल, "ख़ुशीशाला - खुद की खोज" संदर्शिकाएं लॉन्च
Image Credit: Udaipur News

RSCERT News:राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा में मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली को लेकर हाल ही में एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है. जिसके अन्तर्गत राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 1 से 5 के बच्चों के लिए तैयार की गई “ख़ुशीशाला – खुद की खोज” शिक्षक संदर्शिकाओं को लांच किया है.

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता

Add Zee News as a Preferred Source

इस पहल के साथ ही अब राजस्थान देश में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने वाला अग्रणी राज्य बन गया है. यह संदर्शिकाएं तीन साल के गहन अकादमिक शोध का परिणाम है. बता दें कि यह “ख़ुशीशाला-खुद की खोज” RSCERT का एक दीर्घकालीन कार्यक्रम है. जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा में बच्चों की मानसिक शांति, आत्म-खोज और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करना है.

सभी जिलों में 40-40 शिक्षकों को प्रशिक्षण

वहीं RSCERT की निदेशक श्वेता फगेड़िया ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. जहां परिवार और समाज मिलकर बच्चों पर बचपन से ही करियर और सफलता का दबाव बना देते हैं, जिसका सामना करने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं होता है. इसी दबाव के कारण किशोरों में अवसाद और आत्महत्या जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को बच्चों की खुशी और मानसिक शांति पर ध्यान देने की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि इससे पहले मार्च में 66 ब्लॉक के अध्यापकों को इस विषय में प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अब ऑनलाइन प्रशिक्षण देना भी जारी किया गया है. साथ ही फगेड़िया ने कहा कि अब परिषद अक्टूबर से सभी जिलों में 40-40 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने जा रही है, जिसके लिए 165 मास्टर ट्रेनर का राज्य संदर्भ समूह तैयार किया जा रहा है.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह राजस्थान में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक अच्छी पहल है, जिसके अन्तर्गत बच्चों की शिक्षा और खुशहाल जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More