डूंगरपुर में सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना

Dungarpur News: डूंगरपुर के वसी सीनियर स्कूल में चोरों ने 52 हजार रुपये कैश और 8 अलमारियां तोड़ दीं. सीसीटीवी में कैद दो चोरों की फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

डूंगरपुर में सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में स्थित वसी सीनियर स्कूल में देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात हुई. चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर 52 हजार रुपये कैश चुरा लिए और 8 अलमारियों को भी तोड़ दिया है. वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है.

कैसे हुई चोरी?
स्कूल के प्रिंसिपल मकबूल हुसैन पठान ने बताया कि चोरों ने प्रिंसिपल रूम का ताला तोड़ा और वहां से चाबियां लेकर अन्य कमरों और ऑफिस को खोल दिया. उन्होंने ऑफिस में रखी 8 अलमारियों के लॉकर तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली. बता दें कि चोरी हुए कैश में मुख्य रूप से अक्षय पेटी में जमा 45,000 रुपये थे, जो स्कूल के भामाशाहों और बोर्ड परीक्षार्थियों द्वारा दिए गए थे. इसके अलावा, चोरों ने छात्र कोष से 1,500 रुपये और एसडीएमसी के 5,400 रुपये भी चुरा लिए. चोरों ने अलमारियों और अन्य सामान को तोड़कर करीब 86,000 रुपये का नुकसान भी पहुंचाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

सीसीटीवी में दिखे चोर
चोरों ने चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, लेकिन उनकी पूरी वारदात कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में दो चोर रात के अंधेरे में स्कूल के ग्राउंड से आते हुए और बरामदे में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आरोपियों की पहचान और तलाश

इस घटना की जानकारी मिलते ही दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. इस घटना से स्कूल प्रशासन और छात्रों में काफी रोष है, और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More