Rajasthan News: उदयपुर के डबोक में नवरात्रि के दौरान मूर्ति पूजा विरोधी पर्चे दुकानों में डालने से हड़कंप मचा. व्यापारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने में जुटी है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में नवरात्रि के मौके पर मूर्ति पूजा के विरोध में पर्चे दुकानों में डाल दिए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना बीती रात की बताई जा रही है. सुबह जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें इन पर्चों की जानकारी हुई.
व्यापारियों ने दर्ज की शिकायत
व्यापारियों ने तुरंत मिलकर डबोक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पर्चों पर क्रॉस चिह्न बना हुआ था और संपर्क के लिए “खीश्चन कालचारल सेंटर जलपाईगुडी” का नाम लिखा गया था. पर्चों में मूर्ति पूजा के विरोध में संदेश दिया गया था. व्यापारी इस हरकत को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से किया गया मान रहे हैं.
क्या बोले थानाधिकारी?
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच और व्यापारियों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है. मामले में जांच शुरू कर दी गई है. जिन दुकानों में पर्चे डाले गए, उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है. अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस कर रही हैं जांच
पुलिस की टीमें पूरे इलाके में घटना की पड़ताल में लगी हुई हैं. अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही दोषी तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी. व्यापारियों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता और नाराजगी व्याप्त है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!