&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक शिक्षक पुलिया पार करते समय असंतुलित होकर नदी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
पुलिया पर बाइक का संतुलन बिगड़ा
बताया जा रहा है कि मुंगाना निवासी शिक्षक राजकुमार लबाना मंगलवार को डूंगरिया गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान, माही नदी पर बनी पुलिया पार करते समय उनकी बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी के तेज बहाव में जा गिरे.
ग्रामीणों की कोशिशें नाकाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तो कुछ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. उन्होंने शिक्षक को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि उनकी सभी कोशिशें नाकाम रहीं. देखते ही देखते शिक्षक पानी में ओझल हो गए. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तुरंत प्रशासन व पुलिस को सूचना दी.
एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया. पारसोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस को पुलिया पर शिक्षक की बाइक पड़ी मिली है, लेकिन शिक्षक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. फिलहाल, एसडीआरएफ की टीमें शिक्षक की तलाश में जुटी हुई हैं और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Pratapgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!