&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Vikram Bhatt Arrested: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को मुंबई और राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उन पर उदयपुर के एक कारोबारी से 30 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है. पुलिस टीम ने उन्हें मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से हिरासत में लिया, जो उनकी साली का घर बताया जा रहा है. अब राजस्थान पुलिस उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी लगाएगी. व्यापारी का आरोप है कि उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर पैसे लिए गए थे.
राजस्थान की इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उनका कहना है कि एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई थी. दिनेश ने उनकी पत्नी पर फिल्म बनाने का सुझाव दिया और कहा कि इससे देशभर में उनके योगदान को पहचान मिलेगी. इसी सिलसिले में दिनेश ने उन्हें 24 अप्रैल 2024 को मुंबई के वृंदावन स्टूडियो बुलाया, जहां उनकी मुलाकात विक्रम भट्ट से कराई गई. वहीं बायोपिक को लेकर बातचीत हुई थी.
करीब सात दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित 6 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. सभी को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने के आदेश भी दिए गए थे. इसके अलावा बिना अनुमति के कोई भी आरोपी विदेश नहीं जा सकेगा.
विक्रम भट्ट का कहना है कि वह तीन दशक से फिल्मों से जुड़े हैं और इस तरह का मामला पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म ‘विराट’ बीच में ही रोक दी गई थी, क्योंकि यह उनकी कंपनी के कुछ व्यावसायिक फैसलों से जुड़ा मामला था, खासकर आने वाले IPO को लेकर. उनका यह भी कहना है कि अजय मुर्डिया की ओर से बनाई जा रही फिल्म में देरी इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने तकनीकी टीम को भुगतान नहीं किया था. भट्ट का दावा है कि ईमेल और कॉन्ट्रैक्ट सहित उनके पास अपने पक्ष को मजबूत करने वाले सबूत मौजूद हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!