पैसे उधार देने वाले गणपति! उदयपुर का अनोखा बोहरा गणेश मंदिर, परिवार संग करें दर्शन

Rajasthan News: उदयपुर का प्राचीन बोहरा गणेश मंदिर अपनी अनूठी मान्यता के लिए प्रसिद्ध है. कहते हैं कि यहां भगवान गणेश भक्तों को रुपए उधार देकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करते थे. आज भी घर-परिवार के शुभ कार्यों में पहला निमंत्रण इन्हें ही दिया जाता है.

पैसे उधार देने वाले गणपति! उदयपुर का अनोखा बोहरा गणेश मंदिर, परिवार संग करें दर्शन
Image Credit: bohra ganesh mandir udaipur

Udaipur News: देशभर में बुधवार को भक्त गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने वाले हैं, यहां तक कि भक्त अपने विघ्नहर्ता भगवान गणेश के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं. लेकिन गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हम आप को भगवान गणेश ऐसे स्वरूप के बारे में बताने वाले हैं, जोकि देश और दुनिया मे अनूठे और निराले हैं. जहां भगवान गणपति अपने भक्तों को पैसे उधार दे कर उनके संकट हर सारी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.

उदयपुर का बोहरा गणेश जी मंदिर
आप सभी ने प्रथम पूज्य भगवान गणेशजी के कई चमत्कारों के बारे में सुना होगा. गणपति हर स्वरूप में अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं. उदयपुर में भी भगवान गणेश का एक ऐसा ही स्वरूप है जो अपने आप मे अनूठा और निराला है. जी हां हम बात कर रहे है शहर के सबसे प्राचीन मंदिर में बिराजे बोहरा गणेश जी की.

Add Zee News as a Preferred Source

उदयपुर की स्थापना से पहले का है मंदिर
उदयपुर की स्थापना से पहले से ही यहां पर गणपती यहां बोहरा गणेश के रूप में विराजित है. महाराणा मोखल सिंह ने इस मंदिर का निर्माण कराया था. मान्यता है कि बोहरा गणेशजी अपने भक्तों की पीड़ा को दूर करने के लिए उन्हें रुपए उधार दिया करते थे. भक्त अपना काम पूरा होने पर वो पैसे पुनः बोहरा गणेशजी को भेंट कर लौटा दिया करते थे. कई वर्षों तक यह क्रम जारी रहा. लेकिन कालांतर में एक भक्त ने भगवान से उधार ली गई राशि को नही लौटाया. इसके बाद भगवान ने प्रत्यक्ष रूप से अपने भक्तों को रुपए उधार देना बंद कर दिया था. लेकिन वे आज भी अपने भक्तों की प्रार्थना को सुन कर उनके विघ्नों का हरण कर लेते हैं. यही कारण है कि गणपति के इस स्वरूप को भक्त बोहरा गणेश के रूप में पूजते हैं.

भक्तों की अटूट श्रद्धा
भलेही अपने भक्त की एक गलती के बाद बोहरा गणेशजी ने भक्तों को पैसे उधार देना बंद कर दिया हो. लेकिन आज भी बोहरा गणेशजी मंदिर के प्रति भक्तों की श्रद्धा उसी रूप में कायम है. घर परिवार में कोई भी शुभ कार्य हो शहरवासी पहला निमंत्रण बोहरा गणेशजी को ही देते हैं. जिससे उनके सारे काम निर्विघ्न सम्पन्न हो. गणपति को निमंत्रण देने भक्त ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचते हैं. भक्तों का मानना है कि वे जब भी गणेशजी से कुछ भी मांगते हैं तो उनकी मनोकामना को वे जरूर पूरा करते हैं. बोहरा गणेश मंदिर में हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता हैॉ. लेकिन बुधवार और गणेश चतुर्थी के पर्व पर यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं और प्रथम पूज्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author