टूरिज्म प्रमोशन में नया अध्याय! 12 देशों के क्रिएटर्स करेंगे राजस्थान की ब्रांडिंग

Rajsamand News: विदेश मंत्रालय की पहल पर 12 देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स राजस्थान भ्रमण पर हैं. गुरुवार को यह दल पहली बार ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंचा.

टूरिज्म प्रमोशन में नया अध्याय! 12 देशों के क्रिएटर्स करेंगे राजस्थान की ब्रांडिंग
Image Credit: Rajsamand News

Rajasthan News: अमेरिका और यूरोप के बाद अब भारत सरकार लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के पर्यटकों को भी आकर्षित करने में जुटी है. इसी के तहत विदेश मंत्रालय की पहल पर 12 देशों के 24 कंटेंट क्रिएटर्स दल राजस्थान भ्रमण पर है ताकि वे अपने देशों में यहां की मार्केटिंग और ब्रांडिंग करा सके. प्रदेश में इन मेहमानों के भ्रमण की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है.

इस पहल में पहली बार चित्तौड़गढ़ दुर्ग को भी शामिल किया गया. इसके तहत गुरुवार को उक्त दल ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पहुंचा, जहां यज्ञवेदी चौक में उपखंड प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मेवाड़ के प्रसिद्ध लोक नृत्य गवरी नृत्य की झांकी स्कूली छात्र छात्राएं द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसको देख कर दल के सदस्यों ने उनके साथ सेल्फी ली व फ़ोटो खिंचवाए.

Add Zee News as a Preferred Source

इससे पूर्व दल के दुर्ग पहुंचने पर उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी, तहसीलदार बाबूलाल नारनौलिया, विकास अधिकारी मांगीलाल, भारतीय पुरातत्व विभाग के दीपक मीणा, हेरिटेज सोसायटी के सचिव कुबेर सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों का पुष्प, माला और उपरना ओढ़ने के साथ मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद दल ने दुर्ग का भ्रमण किया. बादल महल, प्रताप जन्म कक्ष, कुम्भा महल, चौगान पोल, तोप खाना, ऐतिहासिक प्राचीर, यज्ञवेदी, नीलकंठ महादेव मंदिर सहित कई स्मारकों का अवलोकन कर इतिहास से रूबरू हुए. इतिहासकार कुबेर सिंह सोलंकी एवं साथ आए एस्कॉर्ट ने दुर्ग का इतिहास बताया. इसके बाद दल ने एक निजी होटल में भोजन कर बीड़ की भागल स्थित कुंभलगढ़ अभयारण्य के ट्रैक पर पैदल ट्रेकिंग की.

इस दौरान वन विभाग के रेंजर प्रेमचंद कुमावत, वनपाल सत्येंद्र सिंह सहित वनकर्मी मौजूद रहे. दल में ब्राजील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू, पनामा, कोस्टा रिका, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद टोबैगो, जमैका आदि देशों के इन्फ्लुएंसर एवं पत्रकार शामिल थे. 24 जनों के ग्रुप में 6 पत्रकार एवं 18 कंटेंट क्रिएटर्स है. विदेश मंत्रालय राजस्थान की कला संस्कृति से रूबरू कराने के लिए चौथी बार विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर आया.

भ्रमण के दौरान इन सदस्यों ने कहा कि अजेय दुर्ग कुंभलगढ़ आकर यहां का इतिहास कल्पना व उम्मीद से काफी बढ़कर लगा. दल के कुंभलगढ़ से प्रस्थान के दौरान सभी सदस्यों को कुंभलगढ़ दुर्ग की छवि भेंट की गई. इस दौरान पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक दीपक मीणा और पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, सहायक निदेशक विवेक जोशी सहित कुंभलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़, थानाधिकारी विशाल गवारिया आदि उपस्थित रहे. दल ने कहा कि हमारे लिए यहां आना एक सपना सच होने जैसा है. यहां की धरती पर कदम रखना, इसकी ऊर्जा, कंपन, मिट्टी, हवा, इसकी रोटी, वस्त्र, आभूषण और लोगों को महसूस करना व देखना अद्भुत है. यहां की इमारतें सदियों से संरक्षित हैं ताकि दुनियाभर से लोग आकर भारत की इस सुंदरता का आनंद ले सकें. आधुनिक समय में भी बहुत से लोग पारंपरिक परिधानों में दिखते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.