Rajsamand News: राजसमंद एसीबी की देवगढ़ में बड़ी ट्रैप कार्रवाई, हिम्मत सिंह की टीम ने सचिव और प्राइवेट व्यक्ति रिश्वत लेते पकड़ा

Rajsamand News: राजसमंद एसीबी की बड़ी कार्रवाई! प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेते ग्राम सचिव जसराज और दलाल तोलाराम को 15,000 रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने आवास की किस्त जारी करने के लिए 20,000 रुपये की मांग की थी. 

Rajsamand News: राजसमंद एसीबी की देवगढ़ में बड़ी ट्रैप कार्रवाई, हिम्मत सिंह की टीम ने सचिव और प्राइवेट व्यक्ति रिश्वत लेते पकड़ा
Image Credit: Rajsamand News

Rajsamand News: राजसमंद एसीबी ने देवगढ़ इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति तोलाराम और ग्राम सचिव जसराज को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसीबी अधिकारी हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में की गई. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को आवास की किस्त जारी करने के एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

एसीबी ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये लेते ही दबोच लिया. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है. एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. राजसमंद एसीबी टीम ने देवगढ़ इलाके में एक बड़ी ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है. बता दें कि यह कार्रवाई एसीबी अधिकारी हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में की गई, जिसमें रिश्वत लेते दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैप कालेसरिया ग्राम पंचायत, देवगढ़ में की गई, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किस्त जारी करने के बदले ₹20,000 की रिश्वत मांगी गई थी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजना बनाकर सचिव जसराज और एक प्राइवेट बिचौलिए तोलाराम को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया.

इस कार्रवाई ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर किया है और एक बार फिर एसीबी की सक्रियता को साबित किया है. एसीबी अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं