&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र के टीकर गांव में एक अधेड़ महिला से चार-पांच लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब सात दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग अधेड़ के लातों से मारपीट कर रहे हैं.
टीकर गांव की रहने वाली अधेड़ महिला गहरी बाई का कहना है कि इन दबंगों ने उसे सामाजिक बहिष्कार भी कर दिया है. इसका कारण पूछने पर आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ भी जानवरों की तरह मारपीट की और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद है. मारपीट करने वाले लोग स्थानीय ग्रामीण बताए जा रहे है. मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है. इस मामले में आमेट थाने पर भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के बाद यह अधेड़ महिला अपने पुत्र लक्ष्मण के साथ राजसमंद एसपी के सामने पेश हुई और सुरक्षा की गुहार लगाई.
पढ़ें राजसमंद जिले की एक और अहम खबर
Rajsamand News: चारभुजा विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत साथिया के बोरड गांव वासियों ने लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं के खिलाफ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर के नेतृत्व में चारभुजा विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर की खराबी और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों अनुराग शर्मा और जगदीश शर्मा को लिखित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी को सूचित किया और आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा.
रिपोर्टर- देवेंद्र शर्मा
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: कमरे का गेट खुला छोड़कर पति संग सोने गई पत्नी, तभी पहुंचा प्रेमी और...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!