Rajsamand: करोड़ों के राजस्व को लगी सेंध! केलवा में अवैध खनन से खुली सिस्टम की पोल

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के केलवा में खनन माफिया बेखौफ है. चंद फायदे के लिए बड़े पहाड़ को छलनी कर डाला. इससे करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचा है.

Rajsamand: करोड़ों के राजस्व को लगी सेंध! केलवा में अवैध खनन से खुली सिस्टम की पोल
Image Credit: Rajsamand News

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले के केलवा थाना इलाके में अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि धड़ल्ले से अवैध खनन का कार्य करने में जुटे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अवैध खनन माफिया द्वारा अपने चंद फायदे के लिए एक बड़े पहाड़ के सीने को पूरी तरह से छलनी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि यह पूरा मामला केलवा इलाके में स्थित हिम्मतपुरा जौलाई का है, जहां पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है. पहाड़ी को छलनी करते हुए अवैध खनन माफिया द्वारा मंदिर के रास्ते को भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है तो वहीं इस अवैध खनन के चलते माफिया द्वारा सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है. आखिर में अब सवाल उठ रहे हैं कि अवैध खनन माफिया की शिकायत होने के बाद भी माइनिंग विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है. हाईवे के पास हो रहे अवैध खनन पर माइनिंग विभाग चुप्पी क्यों साधे हुए है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार पूर्व में हुई शिकायत पर माइनिंग विभाग द्वारा इतिश्री कर पल्ला झाड़ लिया गया था. इस पूरे मामले पर राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केलवा में अवैध खनन होने की जानकारी प्राप्त होते ही माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जो भी कठोर कानूनी कार्रवाई और ज्यादा से ज्यादा जुर्माना लगाते हुए अवैध खनन में काम में आने वाले इनके उपकरण भी जप्त किए जाए. कलेक्टर हसीजा ने कहा कि जिले में कहीं पर भी अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कहीं पर भी अवैध खनन हो रहा होगा तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब देखना होगा कि क्या सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले अवैध खनन माफिया से राजस्व की वसूली हो पाएगी या फिर इसी तरह से यह अवैध खनन माफिया पहाड़ों को छलनी करता रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.