&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जो कि इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला देता है. आपको बता दें कि राजसमंद की कांकरोली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शेर सिंह हत्याकांड की परतें खोल दी है. पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
हत्या कर हादसे का रूप देने की कोशिश
दरअसल, कुछ दिन पूर्व शेर सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शेर सिंह की हत्या उसकी ही पत्नी प्रमोद कंवर ने अपने प्रेमी रामसिंह के साथ मिलकर की थी. दोनों करीब 14 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. रिश्ते में रुकावट बना शेर सिंह और इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. इस पर राम सिंह ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर हाईवे पर धारदार हथियार से वार करके शेर सिंह को मौत के घाट उतार दिया और इस घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता ने पूरे प्लान को बेनकाब कर दिया.
अहमदाबाद से लेकर माउंट आबू तक बदले कई ठिकाने
इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी रामसिंह घटना के बाद फरार हो गया था और अहमदाबाद, मुंबई, सूरत से लेकर माउंट आबू तक छिपने की कोशिश करता रहा. लेकिन आखिरकार राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में बनी 8 स्पेशल टीमों ने इस जघन्य वारदात की गुत्थी सुलझा दी. पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच पाना नामुमकिन है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!