राजसमंद के नारायण कुमावत ने लगाए एक लाख से ज्यादा पौधे, 25 सालों से कर रहे काम

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के नारायण कुमावत ने 25 वर्षों से अपने गांव देवथड़ी को हरा-भरा बनाने के लिए कठिन संघर्ष किया है. उन्होंने पहाड़ी क्षेत्र में लाखों पौधे लगाए हैं, जिनमें से 1 लाख से ज्यादा पौधे अब बड़े हो चुके हैं. 

राजसमंद के नारायण कुमावत ने लगाए एक लाख से ज्यादा पौधे, 25 सालों से कर रहे काम
Image Credit: Rajsamand News

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के नारायण कुमावत के काम को देखकर बिहार के दशरथ मांझी की याद ताजा कर दी है.

बता दें कि दशरथ मांझी ने अपने गांव के ​लोगों के लिए पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया था और आज उनके बनाए हुए रास्ते को देखने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं. ठीक इसी प्रकार राजसमंद जिले के निवासी नारायण कुमावत अपने गांव को हरा भरा करने में 25 साल से जुटे हुए हैं. नारायण कुमावत 25 साल से गांव में पौधे लगा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बीच कई अड़चने भी आई लेकिन वे अपने मार्ग पर अडिग रहे. आपको बता दें कि राजसमंद जिले की सुंदरचा ग्राम पंचायत के देवथड़ी गांव की लगभग 258 गौचर यानि चारागाह भूमि पर अभी लाखों पौधें लगाए जा चुके हैं.

सबसे खास बात यह है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद भी यानि लगभग 150 से 200 फीट की उंचाई पर भी पौधे लगाए जा चुके हैं. इतना ही नहीं नारायण ने जंगली जानवरों के लिए पानी पीने के लिए 20 पौंड बनवाए हैं जिनमें 10 कच्चे और 10 पक्के पौंड हैं. अब राजसमंद जिले के नारायण की 25 साल की मेहनत रंग लाने लगी है और एक बड़ा क्षेत्र हरा भरा दिखाई देने लग गया है.

ऐसे में अब नारायण की मेहनत की गांव के लोग काफी सराहना कर रहे हैं और दूर-दराज से देवथड़ी गांव की हरियाली को देखने लोग आ रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि सालों से मेहनत कर रहे नारायण कुमावत ने गांव के लोगों का विशेष ध्यान रखा है, उन्होंने इस गौचर भूमि पर मंदिर, बच्चों के खेलने के लिए मैदान सहित कई व्यवस्था की हुई हैं.

इतना ही नहीं ग्रामवासियों के लिए मांगलिक कार्य के लिए निशुल्क जगह भी उपलब्ध करा रखी है ताकि किसी भी ग्रामीण को कोई परेशानी ना हो. ऐसे में अब इस जगह को ओर ज्यादा विकसित करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग की मांग की है ताकि इस जगह को और भी ज्यादा सुंदर बनाया जा सकें.

जब देवथड़ी गांव को हरा भरा करने वाले नारायण कुमावत के बारे में पता चला तो उनसे बात की गई उन्होंने बताया कि यहां पर पैंथर सहित कई जंगली जानवरों का आतंक है. लेकिन फिर भी इस जगह को हरा भरा किया गया है और एक लाख से भी ज्यादा अब तक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो कि अब बड़े हो चुके हैं.

पैंथर सहित अन्य जंगली जावरों के लिए पानी के पौंड बनाए गए हैं ताकि वह अपनी प्यास बुझा कर ऊपर से ही वापस लौट जाए और गांव में प्रवेश ना करें. उन्होंने बताया इस जगह को दूर-दूर से लोग देखने आ रहे हैं अब तो सरकार और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की दरकार है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More