Rajsamand News: कुंभलगढ़ के जंगलों में वर्चस्व की जंग! नर पैंथर ने ली दो शावकों की जान

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ नेशनल पार्क में एक नर पैंथर ने दो पैंथर शावक पर हमला कर हत्या कर दी. दोनों पैंथर शावक लगभग एक वर्ष के थे.

Rajsamand News: कुंभलगढ़ के जंगलों में वर्चस्व की जंग! नर पैंथर ने ली दो शावकों की जान
Image Credit: Rajsamand News

Rajasthan News: राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ नेशनल पार्क से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. बड़गांव वन खंड की सीमा में स्थित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में एक नर पैंथर ने दो पैंथर शावकों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों शावक लगभग एक वर्ष की उम्र के थे. प्रारंभिक जांच में इसे पैंथरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है, जो कि जंगल में आम तौर पर होती रहती है, लेकिन यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और असामान्य रूप से क्रूर रही. वन विभाग ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि हमले की वास्तविक वजह और अन्य संभावित पहलुओं की पुष्टि की जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

कुंभलगढ़ नेशनल पार्क, जो अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, वहां इस प्रकार की घटनाएं वन्यजीवों के व्यवहार और संरक्षण की चुनौतियों को उजागर करती हैं. वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है और अन्य पैंथरों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

पढ़ें राजसमंद जिले की एक और अहम खबर

Rajsamand News: नाथद्वारा पुलिस ने पकड़े 7 स्थायी वारंटी, कोर्ट में किया पेश
राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना पुलिस ने राजसमंद एसपी त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. बता दें कि पुलिस ने गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे सात स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, चेक अनादरण, चोरी और विस्फोटक सामग्री के अवैध परिवहन जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. नाथद्वारा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है.

रिपोर्टर- देवेंद्र शर्मा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.