राजसमंद में मनाया गया सड़क पर पड़े गड्ढे का बर्थडे, काटा केक

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के देलवाड़ा कस्बे में लोगों ने सड़क पर गड्ढे का बर्थडे मनाया. इस दौरान केक काटा और लोगों ने तालियां बजा गाना गाया. 
 

राजसमंद में मनाया गया सड़क पर पड़े गड्ढे का बर्थडे, काटा केक
Image Credit: Rajsamand News

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद जिले के देलवाड़ा कस्बे की मुख्य सड़क लगभग तीन-चार सालों से खराब स्थिति में है और रखरखाव के नाम पर केवल लोगों को मूर्ख बनाया जाता है. इस समस्याओं को लेकर गांव के कुछ स्थानीय लोग और कोर कमेटी के सदस्यों ने मिलकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया.

बता दें कि इन सभी ने इसी पर सड़क पर खड़े होकर सड़क का बर्थडे मनाया और सड़क पर गड्ढे का बर्थडे मनाया और ग्रामीणों ने pwd विभाग को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की. लोगों को कहना है कि इस समस्याओं को लेकर केवल विभाग के द्वारा सड़क पर मौजूद गड्ढों में केवल मिट्टी भर दी जाती है और 1 साल बाद वापस वही गड्ढे बारिश के दिनों में निकाल कर बाहर आ जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार उचित अधिकारियों के रिपेयरिंग मांग की, जिसकी अब तक पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी जबकि यह सड़क मेवाड़ के प्रसिद्ध एकलिंग मंदिर जाने का एकमात्र रास्ता है, जो आज बेहद खराब स्थिति में है. इस समस्याओं को लेकर कोर कमेटी के अध्यक्ष युगल सोनी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा केक मंगाकर सभी सदस्यों ने मौके पर उसका केक काटकर उसका बर्थडे मना कर विभाग के ऊपर एक तमाचा सा जड़ दिया है. ताकि सोए हुए अधिकारी जाग सके और इस समस्या से निजात पा सकें.

बता दें कि कुछ दिन पहले उदयपुर के मनवाखेड़ा इलाके की सड़क पर बने गहरे गड्ढे का भी पहला जन्मदिन मनाया गया था. इस दौरान सुबह-सुबह यहां लोग केक लेकर आए और मोमबत्ती जलाकर सड़क किनारे रख गाना गाया. इसके बाद गड्ढे के नाम का केक काटा और लोगों ने तालियां बजाई.

इसको लेकर लोगों ने कहा कि इस गड्ढे के कारण से बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं. गड्ढे में पानी भरते ही गाड़ी तो दूर, पैदल निकलना भी खतरे से खाली नहीं. कई बार प्रशासन को कहा गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More