Rajsamand: घर में था पूरा परिवार, चोर उड़ा ले गए लाखों गहने और नगदी

Rajsamand Crime: राजस्थान के राजसमंद जिले में चोर घरों में रखे नगदी और सोने-चांदी के आभूषण  चोरी कर ले गए. इस दौरान परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे. 
 

Rajsamand: घर में था पूरा परिवार, चोर उड़ा ले गए लाखों गहने और नगदी
Image Credit: Rajsamand CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand Crime: राजस्थान के राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र के दौवड़ा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक 2 से 3 घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चोर घरों में रखे नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए. चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

चोरों ने पूरी साजिश के साथ सभी कमरों को बाहर से बंद कर दिया और आराम से चोरी कर चलते बने. घटना का पता सुबह लगा जब ग्रामीणों ने घरों के बाहर ताले टूटे हुए देखे और कमरों में बंद लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. गांव में वारदात के बाद दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

इधर, सीकर शहर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर की रामपुरा रोड पर एक मकान के ताले तोड़कर चोर 16 लाख नकद और 40 लाख के गहने चोरी कर ले गए.

जानकारी के मुताबिक, रामपुरा रोड पर रहने वाले हरिश्चंद्र का परिवार रात को शादी में गया हुआ था. पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 16 लाख रुपये नकद और 40 लाख के गहने ले गए.

परिवार के लोग शादी से वापस लौटे तो वारदात का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More