Dungarpur News: जेलाना में युवक की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के जेलाना में हुए एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.

Dungarpur News: जेलाना में युवक की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की रामसागडा थाना पुलिस ने जेलाना गांव में युवक की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं 2 बाल अपचारियों को डिटेन किया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी थी. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बॉडी - डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि 12 अगस्त को जेलाना निवासी गोवर्धन खराड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी . इसमें बताया था की 12 अगस्त को उसका बेटा जगदीश खराड़ी दोपहर बाद गांव में घूमने जाने का कहकर निकला था. इस दौरान कुछ युवकों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया. लाठी, डंडों से उसके बेटे के साथ मारपीट की. जिससे उसके बेटे के शरीर पर कई जगह चोटें आई.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं चिल्लाने बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे दौड़कर वहां पहुंचे. लेकिन बदमाश मौके से भाग गए.

गंभीर घायल बेटे को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने भेहना गांव निवासी कमलेश डामोर, महेश डामोर, हकसी डामोर और गामड़ी अहाड़ा निवासी जयंतीलाल डामोर व 2 नाबालिग को डिटेन किया.

पूछताछ में आरोपियों ने युवक की हत्या करना कबूल किया. जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं दो बाल अपचारियों को डिटेन किया. पूछताछ में बताया कि मृतक जगदीश व उसके दोस्त कावा डामोर व वेलिया डामोर ने 9 अगस्त को उनके परिवार के एक युवक के साथ मारपीट की थी. उसी रंजिश के चलते उन्होंने जगदीश की हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More