राजसमंद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पैंथर, करंट लगने से दर्दनाक मौत, पेड़ पर मिला शव

Relmagra Incident: पैंथर हाईटेंशन लाइन की चपेट में, करंट से मौत, पेड़ पर लटका रहा. वन व विद्युत विभाग की टीम मौके पर.

राजसमंद में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पैंथर, करंट लगने से दर्दनाक मौत, पेड़ पर मिला शव
Image Credit: Relmagra IncidentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजसमंद से एक बड़ी खबर सामने आई है. एक पैंथर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जो पेड़ के पास से गुजर रही थी. करंट की चपेट में आने से पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई. करंट लगने के दौरान पैंथर पेड़ पर ही लटका रहा. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. यह घटना रेलमगरा कस्बे के देर रात चामुंडा माता मंदिर के पास हुई. पैंथर के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

राजसमंद जिले के रेलमगरा कस्बे में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.बता दें कि चामुंडा माता मंदिर के पास एक पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि पैंथर पेड़ के पास से गुजर रहा था, तभी वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने के बाद पैंथर पेड़ पर ही लटक गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और विद्युत विभाग को दी. दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. पैंथर के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा. वन विभाग इस हादसे की जांच में जुटा है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More