Raisingh Nagar: नगर पालिका बाबू का बड़ा घोटाला! नगरीय कर वसूली के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी, मूल रसीद और कार्बन कॉपी में राशि में अंतर. पीड़ितों को अब तक नहीं मिला न्याय.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Raisingh Nagar News: नगरपालिका के एक कर्मचारी की ओर से नगरीय विकास कर वसूली को लेकर रसीदों में हेराफेरी करने का मामला सामने आने के बाद अब पीडितों की संख्या काफी लंबी होती जा रही है. साथ ही कर्मचारी की ओर से किए गए गबन का आंकड़ा भी बढता जा रहा है.
कई पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ परिवाद दिया है. पीड़ितों का यह है कि आरोप है कि उन्होंने नगरीय विकास कर की एकमुश्त राशि जमा करवा दी. लेकिन संबंधित कनिष्ठ लिपिक ने नगरपालिका की कार्बन कॉपी में हेरा-फेरी कर उनके साथ ठगी की है.
मामले का खुलासा उस समय हुआ में रिकॉर्ड जब एक भूखंड के खरीदार ने नामांतरण के लिए नगरपालिका में का आवेदन किया. इस पर उसे बकाया जमा करवाने के लिए कहा गया. संबंधित कर्मचारी दुकानदारों व मकान मालिकों के पास पहुंचकर वर्ष 2019 से 31 मार्च 2025 तक नगरीय विकास कर एक मुश्त जमा करवाने पर छूट बताकर संबंधित की राशिबनाकर उसकी रसीद मकान या दुकान मालिक को थमा देता था.
लेकिन लेकिन हकीकत में पूरा नगरी कर जमा नहीं होता था. मामले को लेकर नगर पालिका अधिकारियों व उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया गया है लेकिन पीड़ितों को अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है सरकारी कार्यालय में ही लोग खुद को ठगा-ठगा सा महसूस कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!