29 जुलाई को उदयपुर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Sawan 2025: उदयपुर में शिव महोत्सव समिति की ओर से हर साल आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के ऐतिहासिक गंगू कुंड से 11000 कावड़िए एक साथ 21 किलोमीटर दूर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे.

29 जुलाई को उदयपुर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Sawan 2025: आगामी 29 जुलाई को उदयपुर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा. शहर के गंगू से निकलने वाली कावड़ यात्रा करीब 11 हजार कावड़िए कावड़ उठा कर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंच भोलेनाथ का कुंड के पवित्र जल से अभिषेक करेंगे. कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

उदयपुर में शिव महोत्सव समिति की ओर से हर साल आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के ऐतिहासिक गंगू कुंड से 11000 कावड़िए एक साथ 21 किलोमीटर दूर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे. महादेव का अभिषेक कर मेवाड़ सहित समुचित देश में खुशहाली की कामना करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

2005 से शुरू हुआ कावड़ यात्रा का यह सफर बीते 2 दशकों से जारी है. समिति की ओर से कावड़ यात्रा की तैयारियों को अभी से शुरू कर दिया गया है. उभयेश्वर महादेव मंदिर में कावड़ को तैयार किया जा रहा है. भोलेनाथ के अभिषेक के लिए इस बार गंगू कुंड के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री, मना बॉर्डर, सरस्वती, कैलाश मानसरोवर, भागीरथी और मंदाकिनी जैसी पवित्र नदियों का जल लाया जाएगा.


दो दशक पहले गंगू कुंड से उभयेश्वर महादेव मंदिर तक शुरू हुई कावड़ यात्रा में पहली बार 51 कावड़ियां शामिल हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे इसका स्वरूप बदला और कावड़ियों की संख्या भी बढ़ने लगी. इस बार 11000 कावड़िए इस यात्रा में शामिल होंगे. कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है.

कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी कावड़िया धोती कुर्ता पहनेंगे और नंगे पाव ही गंगू कुंड से उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे. कावड़ यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सात दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिसका आगाज 23 जुलाई से होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news