Rajasthan News: ज्वेलर्स व्यापारी के बाद निलंबित हेड कांस्टेबल पूरण सिंह की हार्टअटैक से मौत, राजसमंद में मचा हड़कंप

Rajasthan News: राजसमंद में ज्वेलर्स खूबचंद सोनी की हिरासत में मौत के बाद नया मोड़! निलंबित हेड कांस्टेबल पूरण सिंह की भी हार्टअटैक से मौत. चार पुलिसकर्मियों पर पहले ही कार्रवाई.

Rajasthan News: ज्वेलर्स व्यापारी के बाद निलंबित हेड कांस्टेबल पूरण सिंह की हार्टअटैक से मौत, राजसमंद में मचा हड़कंप
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजसमंद में एक ज्वेलर्स व्यापारी खूबचंद सोनी की पुलिस हिरासत में हार्टअटैक से मौत के बाद अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में निलंबित किए गए हेड कांस्टेबल पूरण सिंह की भी हार्टअटैक से मौत हो गई है. खूबचंद सोनी की मौत के बाद चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी, जिनमें तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल थे.

अब पूरण सिंह की मौत के बाद राजसमंद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों और सर्राफा व्यापारियों ने खूबचंद सोनी की मौत के बाद प्रदर्शन किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ वार्ता के बाद मामला शांत हुआ था. पूरण सिंह के शव को आरके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां राजपूत समाज के लोग जुटना शुरू हो गए हैं और आक्रोश जारी है. चर्चा है कि जांच अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया और छोटे कार्मिकों को शिकार बनाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

राजसमंद के कांकरोली थाने में दो दिन पहले ज्वेलर्स व्यापारी खूबचंद सोनी की मौत के बाद अब इस मामले में एक और दुखद घटना सामने आई है. व्यापारी की मौत के बाद निलंबित किए गए चार पुलिसकर्मियों में से एक हेड कांस्टेबल पूरण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. इस घटना के बाद राजसमंद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोग इसे ''छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाने'' से जोड़कर देख रहे हैं. ऐसे में पूरन सिंह के परिजनों ने लगभग 5 करोड़ मुआवजा और बच्चों को नौकरी सहित अन्य मांग प्रशासन के सामने रखी है और अभी आरके जिला चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन जारी है.

आपको बता दें कि दो दिन पहले ज्वेलर्स व्यापारी खूबचंद सोनी को कांकरोली थाने लाया गया था, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी. इस घटना से गुस्साए सोनी समाज और सर्राफा व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया था. बाद में राजसमंद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद मामला शांत हुआ था. प्रशासन ने खूबचंद सोनी को हिरासत में लेने गए तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था.

इन्हीं निलंबित पुलिसकर्मियों में से एक हेड कांस्टेबल पूरण सिंह को कल अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया. इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं. कई लोगों का मानना है कि जांच अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि छोटे रैंक के कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया गया है. फिलहाल पूरण सिंह का शव आरके अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और मोर्चरी के बाहर राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हो रहे हैं जहां आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं