Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपकी मदद कर सकते हैं.
Trending Photos

Trending Quiz: इंटरनेट पर क्विज़ के सवालों का एक नया ट्रेंड चल रहा है, जिससे लोग अपनी जनरल नॉलेज को बेहतर बना रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो न केवल आपको जानकारी देंगे, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आपकी मदद कर सकते हैं.
सवाल- प्रतापगढ़ जिला पहले किन जिलों में शामिल था ?
जवाब-प्रतापगढ़ , 26 जनवरी 2008 को बनाया गया जिला है. जो उदयपुर डिवीजन का एक हिस्सा है और चित्तौड़गढ़, उदयपुर और बांसवाड़ा जिलों की पूर्ववर्ती तहसीलों से बना हुआ है.
सवाल- अलवर जिला किस संभाग में आता है ?
जवाब-जयपुर संभाग
सवाल- राजस्थान में किन जिलों से कर्क रेखा गुजरती है ?
जवाब- बांसवाड़ा और डूंगरपुर
यह भी पढ़ें- राजस्थान का नैन सिंह गुर्जर बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने रातों-रात बदली किस्मत
सवाल- डूंगला और कपासन किस जिले की तहसील हैं ?
जवाब-चित्तौड़गढ
सवाल- बेणेश्वर मेला किस महीने सजता है ?
जवाब-बेणेश्वर मेला, माघ शुक्ल पूर्णिमा पर, यानी जनवरी या फरवरी के महीने में लगता है.,
सवाल- पुष्कर का मेला कब भरता है ?
जवाब-कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगता है. यह मेला आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर में आयोजित होता है.
सवाल- आदिवासियों का कुंभ किसे कहते हैं ?
जवाब- डूंगरपुर ज़िले में लगने वाले बेणेश्वर मेले को ही आदिवासियों का कुंभ कहते हैं
सवाल- गोगाजी का मेला किस माह भरता है ?
जवाब-भाद्रपद माह में, कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से शुरू होकर, ग्यारहवीं तिथि तक चलता है.
सवाल- बेणेश्वर का मेला किस जिले में लगता है ?
जवाब-बेणेश्वर का मेला राजस्थान के डूंगरपुर जिले में लगता है
सवाल- राजस्थान के किस जिले में सबसे कब जनजातियों का प्रतिशत है ?
जवाब-बीकानेर और नागौर
सवाल- राजस्थान में कहा वालरा खेती होती है ?
जवाब-बांसवाड़ा, उदयपुर और डूंगरपुर में वालरा खेती होती है, जिसमें जंगलों को जलाया जाता है और राख को उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है.
सवाल- एकलव्य योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है ?
जवाब-इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति के बच्चों को उच्च शिक्षा के मौकों के लिए तैयार करना और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लायक बनाना है.