घर आया दो मुंह वाला सांप, परिवार बोला- हंसे या रोए समझ नहीं आया ?

Rajsamand News : राजसमंद जिले के राजनगर स्थित पठान वाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में दो मुंह वाला सांप दिखाई दिया. सांप को देखकर परिवार को समझ नहीं आया कि वो हंसे या रोए. ऐसा इसलिए क्योंकि दो मुंह वाले सांप को लेकर कई तरह की मान्यता हैं. जैसे की इसकी कीमत. लेकिन परिवार ने समझदारी दिखायी.
 

घर आया दो मुंह वाला सांप, परिवार बोला- हंसे या रोए समझ नहीं आया ?
Image Credit: Rajsamand NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajsamand News : राजसमंद जिले के राजनगर स्थित पठान वाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में दो मुंह वाला सांप दिखाई दिया. सांप को देखकर परिवार को समझ नहीं आया कि वो हंसे या रोए. दरअसल मान्यता है कि ऐसे सांप का घर आना सौभाग्य लाना होता है,कई लोग इसे तंत्र मंत्र से भी जोड़ते हैं. और धन प्राप्ति की क्रियाओं में इसका प्रयोग करते हैं.लेकिन परिवार ने समझदारी दिखायी और सांप पकड़ने वाले को सूचना दी.

सैंड बोआ सांप की खासियत क्या है ?
सूचना पर राजसमंद वन विभाग और वन्यजीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि यह सांप कोई सामान्य प्रजाति का नहीं, बल्कि दुर्लभ रेड सैंड बोआ है, जिसे आम भाषा में दो मुंह वाला सांप कहा जाता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सांप लक्ष्मी का स्वरूप होता है और इसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये तक हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, वन्यजीव अधिनियम के तहत ऐसे सांपों का व्यापार पूरी तरह से अवैध है. बता दें कि पन्नालाल कुमावत ने बिना समय गंवाए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे जंगल में जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और घर के परिवारजनों ने राहत की सांस ली.

क्या सच में दो मुंह वाला सांप होता है ?
दरअसल सैंड बोआ को दो मुंह वाला इस लिए कहते हैं, क्योकि इसकी पूंछ ही मुंह जैसी दिखती है. जब इस सांप को खतरा महसूस होता है तो सिर के साथ ही वो अपनी पूंछ को भी खड़ा कर देता है. ऐसा लगता है कि सांप के दो मुंह है.

क्या सच में दो मुंह सांप लकी होता है ?
मान्यता है कि ऐसे सांप का घर आना सौभाग्य लाना होता है,कई लोग इसे तंत्र मंत्र से भी जोड़ते हैं. और धन प्राप्ति की क्रियाओं में इसका प्रयोग करते हैं. ये ही वजह है की दो मुंह सांप कहीं दिख जाए तो चर्चा का विषय बन जाता है. हालांकि जी मीडिया ऐसे किसी भी मिथक को नहीं मानता है, अगर आपको ऐसा कोई सांप दिखे तो तुंरत वन्य जीव विभाग को सूचित करें. ऐसे सांप को घर में रखने पर आप पर बड़ा जुर्माना जरूर लग सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajsamand News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More