&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: उदयपुर के डबोक थाना इलाके में एक 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी. वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और एसडीएम व पुलिस सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हंगामा करने वाले 20 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.
हंगामे की वजह बताते हुए एसपी ने कहा कि जब लोग थाने के बाहर जमा हुए तो किसी ने मासूम बच्ची की मौत की अफवाह फैला दी, जिससे कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल, बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार, वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है.
पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. साथ ही, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. शहर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इस घटना के बाद से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने और विपक्ष की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!