Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में भाई ने भाई के सिर पर लोहे का पाइप से वार किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोंट आई और खून बहने से उसकी मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में शराब के नशे में भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने हवाला खुर्द के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद हुआ है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी हमेरा मीणा ने शराब के नशे में अपने दोनों भाइयों के साथ झगड़ा किया. तीनों में ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक भाई भाग निकला. आरोपी ने दूसरे भाई सूरज मीणा को भागते हुए पकड़ लिया और लोहे के पाइप से हमला कर दिया.
देवीलाल ने 3 जून को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका छोटा भाई सूरज मजदूरी से लौटे थे तभी हमेर ने दोनों के साथ मारपीट की और सूरज के सिर में लोहे का पाइप मार दिया. गंभीर चोट लगने से काफी खून बहा और सूरज की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पढ़िए उदयपुर की एक और खबर
राजस्थान के उदयपुर जाने वाले हाईवे पर दिनदहाड़े ट्रक लूट की कोशिश लेकिन इस बार लुटेरे ही शिकार बन गए. सड़क के बीचोबीच बाइक खड़ी कर ट्रक को रोकने वाले दो लुटेरे ट्रक चालकों के गुस्से का शिकार बने. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. हालांकि जी मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
यह मामला उदयपुर हाईवे का है, जहां दो बाइक सवार लुटेरे हाईवे पर ट्रक को रोकते नजर आते हैं. ट्रक के आगे पत्थर लेकर खड़े हो जाते हैं और फिर शुरू होती है लूट की कोशिश लेकिन उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि इस बार सामने कोई डरा-सहमा ड्राइवर नहीं, बल्कि साथ चल रहे ट्रक चालकों का पूरा कारवां था.
ट्रक चालकों ने बिना वक्त गंवाए इन दोनों लुटेरों की सड़क पर ही जमकर पिटाई कर दी. वीडियो लगभग 5 मिनट 57 सेकंड का है, जिसमें एकजुट होकर ड्राइवरों ने अपराधियों को सबक सिखाया. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
सवाल ये भी है कि आए दिन लूट और पथराव की घटनाएं आखिर कब थमेंगी? हाईवे पर चलना आज के दौर में सिर्फ सफर नहीं, साहस का काम बन चुका है लेकिन इस वीडियो ने एक बात जरूर साफ कर दी है
अब ट्रक चालक भी लुटेरों को उनकी ही भाषा में जवाब देने लगे हैं.
Reporter-Avinash Jagnawat
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!