&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में 6 युवकों को क्लब के बाउंसरों से बाहर दौड़-दौड़कार पीटा, जिसका सीसीटीवी सामने आया. ये 6 युवक दोस्त हैं, जो क्लब में पार्टी करके लिफ्ट से बार से बाहर आ रहे थे.
इसी दौरान बार स्टाफ का एक युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुसने लगा तभी इन 6 दोस्तों ने उसे अंदर आने से मना किया, तो उस शराबी युवक को गुस्सा आ गया. वहीं, इसी बात से गुस्सा होकर बाउंसरों ने 6 दोस्तों को लिफ्ट से बाहर निकाला और उन पर हमला कर दिया.
बाउंसरों ने लात-घूंसों से 6 दोस्तों की जमकर मारपीट की, जिससे उनको गंभीर चोटें आई. ये पूरा मामला बुधवार सुबह का सुखेर थाना इलाके के आरडीएक्स बार एंड क्लब का है. पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया.
भुवाणा के मानसरोवर के रहने वाले कमलेश पालीवाल ये मामला दर्ज करवाया. उन्होंने बताया कि दिल्ली से आए उनके दोस्त मोहित, मिलन, विकास, मोनू और रोहित के साथ वह करीब 11 बजे भुवाणा स्थित आरडीएक्स बार में गए थे.
वहीं, उसके बाद रात को लगभग 2:30 बजे वे लिफ्ट के जरिए बार से बाहर आ रहे थे. इसी दौरान बार स्टाफ का एक परिचित युवक हाथ में बीयर लेकर लिफ्ट में घुस रह था, जिसको उन्होंने उसे अंदर आने से मना किया. इसके बाद जब वे सभी नीचे गए तो बार मैनेजर मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र के साथ 10 बाउंसरों ने उन पर हमला करते हुए मारपीट की.
पुलिस के अनुसार, इस मामले में जांच शुरू की जा रही है और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बार को रात 11 बजे के बाद चलाने की अनुमति नहीं है, इसलिए बार मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!