&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: मेवाड़ के विश्वविख्यात शिल्पकार और सौ से भी अधिक विश्व रिकॉर्ड धारी डॉ. इक़बाल सक्का ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनूठे अंदाज में अपनी देश भक्ति का जजबा दिखाया है. उन्होंने विश्व का सबसे छोटा चांदी का तिरंगा झंडा और सोने से बने 6 वायुयान तैयार किए हैं, जो तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए उड़ान भरते प्रतीत होते हैं.
उदयपुर के शुक्ष्म शिल्पकार इकबाल सक्का ने इन छः छोटे विमानों को विशेष नाम भी दिए हैं, शिक्षा विमान, विज्ञान विमान, किसान विमान, इंडिया विमान, हिंद विमान और भारत विमान, जो देश की शक्ति को प्रदर्शित ओर रहे गए. इन सभी विमानों का आकार मात्र 3 गुणा 2 मिलीमीटर है. इनका वजन मात्र 1 ग्राम है जो सोने से बनाए गए है.
इन शुक्ष्म वायुयानों में मीना युक्त पंखे, पहिए, लाइट को बेहद बारीकी से लगाया गया है, जिन्हें खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता है, इन्हें देखने के लिए लेंस की मदद लेनी पड़ती है. इन्हें बनाने के लिए सक्का को 10 दिनों का समय लगा. उनका कहना है कि इन विमानों की डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि वे तिरंगे की लहराहट के साथ आकाश में उड़ते और उसे सलाम करते नजर आते हैं.
इसके अलावा सक्का ने मात्र 2 मिलीमीटर का एक चांदी का तिरंगा झंडा भी बनाया है, जो अपने आप में एक अद्वितीय कलाकृति है. इस छोटे से तिरंगे में तीनों रंग और अशोक चक्र की बारीकियां स्पष्ट रूप से नजर आती हैं, जो इनकी शुक्ष्म शिल्प कला का अद्भुत उदाहरण पेश करती है.
सक्का ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाई इन अनूठी कृतियों को वे भारत सरकार के भारतीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली को भेंट करना चाहते है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय को पत्र लिखकर भी अपनी इच्छा व्यक्त की है. इससे पहले भी वे इन तरह की कलाकृतियों को राष्टीय संग्रहालय में रखने के लिए पत्र लिख चुके हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!