Udaipur: उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, आदित्यार्क महोत्सव आयोजित
Advertisement

Udaipur: उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, आदित्यार्क महोत्सव आयोजित

मकर संक्रांति का पावन पर उदयपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है.

आदित्यार्क महोत्सव आयोजित

Udaipur: मकर संक्रांति का पावन पर उदयपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शहर के मंदिरों में भी विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है. वहीं शहरवासी संक्रांति के पावन पर्व पर दान भी कर रहे है.

यह भी पढ़ें - Udaipur: पेराफेरी संघर्ष समिति ने प्रभारी मंत्री का जताया आभार, सालों बाद हुआ पट्टों की समस्या का समाधान

भगवान सूर्य देव ने आज मकर राशि में प्रवेश कर दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश किया है और इस मौके पर उदयपुर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में शहर के महाकालेश्वर मंदिर स्थित गंगा घाट पर श्री राम भगवा सेना की ओर से आदित्यार्क महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उदय हो रहे सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया. साथ ही विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई और इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद हुए रहे.

Reporter: Avinash Jagnawat

Trending news